Mirror News jashpur : बड़ी खबर पत्थलगाँव से आ रही है यहाँ एक BDC प्रत्यासी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है,बीडीसी प्रत्याशी संजय लहरे (अलमारी छाप) का हार्ट अटैक से मौत हो गई है ।
वे ग्राम बूढ़ाडांड के निवासी थे और तीसरे चरण के लिए चुनावी मैदान में थे उम्मीदवारों में शामिल थे।
सूत्रों के अनुसार, चुनावी तनाव और प्रचार अभियान की भागदौड़ के चलते उनकी सेहत प्रभावित हो रही थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हार्ड अटैक का कारण चुनावी दबाव था या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या।
संजय लहरे के असमय निधन से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अब देखना होगा कि चुनाव की स्थिति पर इसका क्या असर पड़ता है। प्रशासन ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Views: 0




