
Cg Mirrorn ews : समाज और संघ के लिये समर्पित रहे , परिवार छोड़ सामाजिक उत्थान के लिये संघर्ष किया अब भाजपा ने बनाया बोर्ड का अध्यक्ष…

रायपुर : सामाजिक जीवन शैली में ढलने के बाद रनपुर निवासी शम्भूनाथ चक्रवर्ती ने समाज के लिये अपने आप को समर्पित कर दिए । शम्भूनाथ चक्रवर्ती का जन्म एक छोटे से गाँव रनपुर में हुआ स्कूली शिक्षा के बाद समाज और संघ के लिये विशेष समय दिया । कुम्हार समाज से आने वाले शम्भूनाथ चक्रवर्ती कुम्हार समाज के उत्थान में अहम योगदान रहा है । सामाजिक कार्य के साथ 1984 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारधारा से जुड़कर मुख्य शिक्षक के रूप में पद संभाला जिसके बाद 1986 में सह कार्यवाह, 1987 तह कार्यवाह, 1993 में खंड कार्यवाह , 1995 में जिला कार्यवाह , 2000 – 2005 तक धर्म जागरण प्रान्त संयोजक के रूप में कार्य किये ,राम मंदिर रायपुर के पंजीयन समिति के अध्यक्ष भी रहे, जिसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह, विभाग बौद्धिक प्रमुख रायगढ़, समग्र ग्राम विकास प्रमुख विभाग के बाद वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग के संयोजक और प्रान्त की टोली में धार्मिक संस्थान प्रमुख की दायित्व बहुत ही जिम्मेदारी से उठाई है । इन दायित्वों के साथ साथ प्रदेश भर में कुम्हार समाज को सामाजिक विचारधारा से जोड़ने का कार्य भी किया है । शम्भूनाथ चक्रवर्ती सामान्य परिवार से हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच रहकर प्रदेश स्तर में समाज को जोड़कर सामाजिक समरसता का कार्य भी लगन से किया है । उनके कार्य को देखते हुए भाजपा की विपक्ष की सरकार में अहम भूमिका निभाई है । वहीं सत्ता में भाजपा ने वापसी करते हुए गृह जिले से भी मुख्यमंत्री का कमान विष्णु देव साय को सौंपी है । छत्तीसगढ़ में कुम्हार समाज के सामाजिक विकास के साथ कुम्हार परिवारों के जीविकोपार्जन के लिये माटीकला बोर्ड का गठन किया जिसमें विष्णु देव साय की सरकार ने बोर्ड में अध्यक्ष बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है । शम्भूनाथ चक्रवर्ती के बोर्ड में अध्यक्ष बनने से कुम्हार समाज में हर्ष का माहौल है इनके बोर्ड में अध्यक्ष बनने से निश्चित ही समाज को एक नई दिशा और दशा की ओर अग्रसर करेंगे ।
SIVAM BEHRA
Views: 0




