
तपकरा में नई तहसीलदार ने संभाला कार्यभार, क्षेत्र में खुशी की लहर
जशपुर। हाल ही में नवगठित तपकरा तहसील में पदस्थ श्रीमती उमा सिंह ने आज विधिवत रूप से तहसीलदार का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर तपकरा जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गावती सिंह, उप सरपंच अजय गुप्ता और समाजसेवी मनोज नायक ने उन्हें फूलगुच्छ भेंट कर सौजन्य मुलाकात की और क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा कीं।ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा फरसाबहार से अलग करते हुए 29 पंचायतों को मिलाकर नई तहसील तपकरा का गठन किया गया है। इससे अब ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर दराज का सफर नहीं करना पड़ेगा।नवगठित तहसील के उद्घाटन और तहसीलदार की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि अब शासन की योजनाओं और राजस्व सेवाओं का लाभ त्वरित और सुगमता से मिल सकेगा।
Views: 0




