E-Paperजशपुर
Trending

www.cgmirror.com

www.cgmirror.com:जंगल में तीन भालुओं का हमला: पुटू बिनने गए ग्रामीण की हालत गंभीर...

जंगल में तीन भालुओं का हमला: पुटू बिनने गए ग्रामीण की हालत गंभीर…

जशपुर:-  भालू के हमले में आज फिर एक ग्रामीण घायल हो गया है। शनिवार को मनोरा वन परिक्षेत्र में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया था। रविवार की शाम करीब पांच बजे सन्ना परिक्षेत्र में तीन भालुओं ने मिलकर एक ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

मौसम में समय से पूर्व बारिश और फिर धूप होने से जंगल में पुटू का उत्पादन इस साल बहुत हुआ है। पुटू लेने गए ग्रामीण एतवा राम (35) पर यह जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, इस समूह में मादा भालू भी शामिल थी, जिसने इस सीजन में बच्चे को जन्म दिया है। इसी कारण से भालू बच्चों के आसपास गुजरने वालों पर हमला कर रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि एतवा राम बहोरा जंगल में पुटू बिनने के लिए गया था। शाम के पांच बजे के आसपास अचानक तीन भालुओं ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तत्काल घायल को सन्ना अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसका इलाज जारी है।

पुटू की बाजार में अच्छी कीमत मिलने के कारण ग्रामीण जंगल में पुटू बीनने जाते रहते हैं। सन्ना वन परिक्षेत्र के रेंजर विवेक भगत ने बताया कि घायल को पहले जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

सन्ना सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नीतीश ने बताया कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर, सीने और पैरों में गहरी चोटें आई हैं।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker