E-Paperकांसाबेलकुनकुरीकोतबाजशपुरदुल्दुलादोकड़ापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचामनोरामयाली कुनकुरी जशपुररायपुरलोकल न्यूज़सन्नासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसूरजपुरसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

जंगल से गांव तक पहुंचे हाथी, मकानों को रौंदा, अनाज-फसल बर्बाद… ग्रामीणों में डर का माहौल

जंगल से गांव तक पहुंचे हाथी, मकानों को रौंदा, अनाज-फसल बर्बाद… ग्रामीणों में डर का माहौल

जशपुर :- कांसाबेल वन परिक्षेत्र के चिडोरा गांव में बीती रात जंगली हाथियों का दल कहर बनकर टूटा। 26 हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर तीन मकानों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घरों में रखा अनाज खा लिया और खेतों में खड़ी फसलें रौंद दीं। लगातार हो रहे इस तरह के हमलों से ग्रामीण गहरे डर में हैं। रात्रि के समय लोग अब गांवों में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और हाथियों पर नजर बनाए हुए है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान सामने नहीं आया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की गश्त और अलर्ट की प्रक्रिया पर्याप्त नहीं है। वे मुआवजा के साथ-साथ हाथियों की बढ़ती आबादी और आक्रामकता को लेकर सरकार से ठोस कदम की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में जंगली हाथियों का लगातार बढ़ता प्रभाव अब मानव बस्तियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker