
cgmirror.com : दो दिन, तीन लूट: आखिरकार पकड़ा गया जशपुर का ‘सीरियल लुटेरा’..
जशपुर, छत्तीसगढ़: जशपुर जिले में दो दिनों तक दहशत फैलाने वाला कुख्यात लुटेरा रतन लकड़ा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, रतन लकड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाल ही में दो दिनों में तीन लूट की वारदातों को अंजाम दिया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 16 लूट के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने रतन के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। लूटकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, जबकि रतन अब तक फरार चल रहा था।
थाना बगीचा में उसके खिलाफ BNS की धारा 309(4), 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस सफलता को लेकर जशपुर पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जिले को अपराधमुक्त बनाने का अभियान और तेज किया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से आम जनता में राहत की भावना देखी जा रही है।
Views: 0




