E-Paperअंबिकापुरआस्ताइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकटककरड़ेगाकांकेरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगयागोरेलाघटनाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरजांजगीर - चांपाझारखण्डटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीनारायणपुरपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगियाबगीचाबदलखोल अभ्यरणबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभुनेश्वरभोपालमध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दमुम्बईयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबागहत्याकांड
Trending

www.cgmirror.com

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के प्रयास से जशपुर जिले में 379 लाख की लागत से बनेंगे सीसी रोड, 14 से अधिक गांवों में विकास कार्यों को मिली स्वीकृति। पढ़ें पूरी खबर 

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के प्रयास से जशपुर जिले में 379 लाख की लागत से बनेंगे सीसी रोड, 14 से अधिक गांवों में विकास कार्यों को मिली स्वीकृति। पढ़ें पूरी खबर

जशपुर। जिले के ग्रामीण अंचलों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की पहल और अनुमोदन से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण कार्यों की तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। कुल 379 लाख रुपये की लागत से 14 से अधिक गांवों में सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे। ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई है। अध्यक्ष सालिक साय ने विभागीय अधिकारियों से लगातार संवाद कर ग्रामीणों की पुरानी मांग को पूरा कराया। उनका कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। निर्माण कार्यों की स्वीकृति की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि इन सड़कों के बनने से गांवों का चेहरा बदलेगा और आने-जाने में आसानी होगी।जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार तेज हुई है। ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। जनता की मांगों को प्राथमिकता देकर ही यह स्वीकृति दिलाई गई है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं और जिले की जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

इन गांवों में होंगे सीसी रोड निर्माण कार्य:
ग्राम पुसरा में सारूकछार सामुदायिक भवन से चौक तक, पुसरा 02 में मेनरोड से अजय घर तक, टांगरगांव के खखरी झरिया उपरांव बस्ती में, कांसाबेल के गंजुटोली बस्ती में, बटूराबहार में गांधी चौक से बस्ती मार्ग तक, बालाझार में गांधी चौक से बस्ती मार्ग तक, पंडरीपानी के खजरी मार्ग में, सरईटोला के पहलापारा में, शेखरपुर के तुरीखार में, कछार में मेनरोड से गुडी घर तक, महेशपुर के बैगापारा से सरना तक, कुकरी चोली में मुख्य मार्ग से सुखबासुपारा तक, बंधनपुर में मुख्य मार्ग से गुलाब बस्ती तक और बिलडेगी में सर्किल घर से सलिहापारा तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।


 

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker