
बिग ब्रेकिंग जशपुर :- विकास के दावों की खुली पोल: सड़क की दुर्दशा पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,किया चक्का जाम पढ़िए क्या होगा इसके बाद..?
जशपुर : छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से जुड़ने वाला प्रमुख मार्ग सिंगीबहार से अबीरा तक की सड़क आज सरकार के विकास के दावों को आईना दिखा रहा है। यह सड़क, जो न केवल पांच गांवों की जीवनरेखा है बल्कि सिमडेगा और राउरकेला जैसे क्षेत्रों को जोड़ती है, पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में है।गड्ढों से भरी, कीचड़ में तब्दील इस सड़क से रोजाना स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और मजदूर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
शासन-प्रशासन के तमाम वादों और योजनाओं के बावजूद यहां कोई सुधार नजर नहीं आता।आज ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। पांच गांवों के सैकड़ों लोग, जनपद सदस्य संध्या तिग्गा और सरपंच शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद न तो प्रशासन हरकत में आया और न ही ठेकेदार ने काम शुरू किया।ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है – अगर बुधवार तक काम शुरू नहीं हुआ, तो गुरुवार से अनिश्चितकालीन चक्का जाम और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
गांववालों का कहना है कि हर चुनाव में नेताओं द्वारा विकास का ढोल पीटा जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि एक साधारण सड़क तक ठीक नहीं हो रही।इस विरोध प्रदर्शन ने न केवल ठेकेदार को बल्कि सरकार को भी यह संदेश दिया है कि अब जनता चुप नहीं बैठेगी। वादा नहीं, अब परिणाम चाहिए।
Views: 0




