
समाजिक उत्थान व शिक्षा के विकास की दिशा में मगधा यादव समाज की मजबूत पहल, ब्लॉक कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक निर्वाचन सम्पन्न।
(जशपुर)। समाजिक उत्थान, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति एवं संगठित सामाजिक विकास के उद्देश्य से मगधा यादव महासमिति जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 122202120364) के तत्वावधान में विकास खंड फरसाबहार की कार्यकारिणी का निर्वाचन 18 जनवरी 2026 को ग्राम कोल्हेन झरिया स्थित गिरी गोवर्धन कृष्ण धाम में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ। यह निर्वाचन कार्यक्रम समाज के संस्थापक/संरक्षक डॉ. जे. आर. यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसके तहत जिले के सभी विकास खंडों में कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में फरसाबहार ब्लॉक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों हेतु चुनाव कराया गया। निर्वाचन कार्यक्रम में फरसाबहार विकास खंड के विभिन्न ग्रामों से समाज के पुरुष, महिलाएं एवं युवा वर्ग की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। जिला मगधा यादव समाज की ओर से जिलाध्यक्ष बसंत यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनामू यादव, जिला सचिव जगदेव यादव, न्यायिक समिति जिलाध्यक्ष हरिनाथ यादव सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला टीम के निर्देशानुसार नियुक्त चुनाव प्रवेक्षक टिकेश्वर भोय, चुनाव अधिकारी जीवन यादव एवं कीर्तन यादव द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल यादव ने जीत दर्ज की। वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन यादव, ब्लॉक सचिव जयपाल यादव एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष गुरमनी यादव एकमात्र नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में फरसाबहार ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में मुनेश्वर यादव (कार्यकारी अध्यक्ष), कृष्णा यादव (उप सचिव), कलेश्वर यादव (उप कोषाध्यक्ष), ठंडा राम यादव व सागर यादव (महामंत्री), देवनाथ यादव (संगठन मंत्री), बालेश्वर यादव (सह संगठन मंत्री) तथा जनक यादव व मधुसूदन यादव (प्रचार मंत्री) को शामिल किया गया।
महिला प्रकोष्ठ का गठन
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया, जिसमें ममता यादव को महिला अध्यक्ष, श्रीमती तरणी यादव को उपाध्यक्ष, श्रीमती हेमलता यादव को कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती जयमती यादव को सचिव नियुक्त किया गया।
सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव प्रवेक्षक टिकेश्वर भोय द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि यादव मगधा समाज की जनसंख्या जशपुर, रायगढ़, सरगुजा सहित झारखंड एवं ओडिशा में भी व्यापक है। सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती से समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम कोल्हेन झरिया स्थित गिरी गोवर्धन कृष्ण धाम को मगधा यादव समाज का प्रमुख कार्यालय एवं मुख्यालय बनाया जाएगा, जहां से समाज की समस्त गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल यादव ने समाज के शिक्षा, संगठन विस्तार एवं सामाजिक जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार यादव द्वारा किया गया तथा अंत में कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
Views: 0




