E-Paperhttps://cgmirror.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमगोरेलाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशधमतरीधर्मनगरीय निकाय चुनाव 2025पंजाबपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबस्तरबिलासपुरबिहारबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामरवाहीमहाराष्ट्रयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़समस्यासरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुरहजारीबाग
Trending

Cg Mirror News : कलेक्टर ने जयस्तभं चौक के सौंदर्यीकरण कार्य व निर्माणाधीन अटल परिसर का किया निरीक्षण..

Cg Mirror News : कलेक्टर ने जयस्तभं चौक के सौंदर्यीकरण कार्य व निर्माणाधीन अटल परिसर का किया निरीक्षण..

Cg Mirror News : कलेक्टर ने जयस्तभं चौक के सौंदर्यीकरण कार्य व निर्माणाधीन अटल परिसर का किया निरीक्षण

कार्यो को गुणवतापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जशपुर :- कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिले के लगातार दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जाएजा ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें गुणवतापूर्ण और समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर ने जशपुर नगरपालिका क्षेत्र में जयस्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण कार्य और जिला संग्रहालय परिसर में बन रहे अटल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास आज सुबह जिला चिकित्सालय के समीप जयस्तंभ चौक में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लाईटिंग के कार्य को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए ताकि यह चौक बन जाने के उपरांत और भी आकर्षक लगे। कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों से कहा कि इस चौक का निर्माण इस तरह हो कि यह शहर की खूबसूरती को भी बढ़ाए और यहां पर लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने आएं। अधिकारियों ने बताया कि जयस्तंभ चौक में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत रिनोवेशन, फाउंटेन वर्क, पाथवे, लाइटिंग, सिटिंग अरेंजमेंट, गार्डन आदि का निर्माण किया जा रहा है।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिला संग्रहालय परिसर में बन रहे अटल परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राकल्लन अनुसार कार्य करने सहित गुणवता का विशेष ध्यान रखने और समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने इस परिसर में वर्टिकल गार्डन बनाने और सौंदर्यीकरण कार्य करने हेतु भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री ओंकार यादव, नगर पालिका सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker