
Cg mirror news : रमेन डेका आज जशपुर प्रवास पर जिला अधिकारियों से बैठक लेकर राज्यपाल करेंगे विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा..
जशपुर- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज जशपुर प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:50 बजे पुलिस रक्षित मैदान के हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे। जिसके बाद वे 11:00 बजे जिला पंचायत जशपुर में वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे और सभाकक्ष में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत वे अपराह्न 01:00 बजे गम्हरिया में हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राही से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात दोपहर के भोजन के उपरांत वे 02:20 बजे जिला बलरामपुर हेतु रवाना होंगे।
Views: 0




