
पुलिस की कार्रवाई : 14 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार..
जशपुर, थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम कोल्हेनझरिया में पुलिस ने अवैध रूप से रखी गई देसी और अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से भूपेन्द्र सेठ (उम्र 18 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से दो जरकिन में कुल 9 लीटर देसी कच्ची महुआ शराब, 12 नग आइकोन व्हिस्की (180ml), 2 नग मोडेफ व्हिस्की (180ml), और 5 नग ब्लैक फोर्ड बियर (500ml) की सीलबंद बोतलें बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपी शराब रखने और बिक्री के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने कुल 14 लीटर 20 मिलीलीटर शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 3700 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच में थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि “नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा।”
Views: 0




