E-Paper

BIG BREKING NEWS JASHPUR : पैरावट में अधजली हालत में मिला युवक का शव, आत्मदाह की आशंका, कीटनाशक सेवन के बाद आग लगाने का शक, जांच में जुटी पुलिस।

Cg Mirror News

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरन तालाब के पास पैरावट में एक युवक का अधजली अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा कीटनाशक का सेवन करने के बाद खुद को आग लगाने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान बिलाईटाँगर निवासी शमशुल हक खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमशुल हक बाजारों में जाकर प्लास्टिक समेत कबाड़ का सामान बेचने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker