E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबापत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

www.cgmirror.com

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न, लिए गए कई अहम निर्णय।

 


सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न, लिए गए कई अहम निर्णय।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्यहित और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस ब्रीफिंग कर निर्णयों की जानकारी दी।

शासकीय कर्मचारियों को अल्पावधि ऋण सुविधा।
मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया कि शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु उन्हें वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग को प्रक्रिया संचालन और एमओयू प्रारूप अनुमोदन हेतु अधिकृत किया गया।

दिव्यांगजनों का ऋण माफ।
राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों को राहत देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया राशि ₹24,50,05,457/- का एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया। यह ऋण दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा के लिए न्यूनतम 3% ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया था।

स्पेशल एजुकेटर भर्ती में छूट।
स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 में एक बार के लिए छूट प्रदान करते हुए 100 स्पेशल एजुकेटर पदों पर मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया गया। चयन परीक्षा नहीं होगी।

मुख्य सचिव का स्थानांतरण।
बैठक में प्रशासनिक फेरबदल भी किया गया। 1989 बैच के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकास शील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker