E-Paperतपकरापत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुररायपुरलोकल न्यूज़सरगुजा
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग जशपुर : निमंत्रण देकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, पानी भरे नाले में डूबने से गई जान ।

 ब्रेकिंग जशपुर : निमंत्रण देकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, पानी भरे नाले में डूबने से गई जान ।

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालाझार गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां निमंत्रण देकर घर लौट रही महिला की पानी भरे नाले में डूबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला शराब के नशे में थी और लौटते समय संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर पड़ी। गहराई ज्यादा होने के कारण महिला डूब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव भेज दिया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद बालाझार गांव में शोक का माहौल है।

घटना स्थल: बालाझार, थाना पत्थलगांव
घटना का कारण: नशे में नाले में गिरने से डूबना
पुलिस कार्रवाई: मर्ग कायम, जांच जारी

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker