
ब्रेकिंग जशपुर :- भीषण सड़क दुर्घटना: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर मौत।
जशपुर। जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार में रात करीब 11:50 बजे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए।
इस दर्दनाक दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक केबिन में बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति गंभीर होने के कारण गैस कटर की मदद से ट्रकों को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
इस भीषण हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Views: 0




