E-Paperकंडोराकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुर्गदुल्दुलाधमतरीनारायणपुरपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगियाबगीचाबदलखोल अभ्यरणबलौदबस्तरबिलासपुरबीजापुरबैलाडीलामनेन्द्रगढ़मनोरामयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहासमुंदरतनपुरराजिमराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ा
Trending

धान उपार्जन केंद्र गंझहियाडीह बना किसानों के लिए राहत केंद्र, बिना लाइन-बिना परेशानी हो रही धान खरीदी। 

धान उपार्जन केंद्र गंझहियाडीह बना किसानों के लिए राहत केंद्र, बिना लाइन-बिना परेशानी हो रही धान खरीदी। 

 

जशपुर। धान उपार्जन केंद्र गंझहियाडीह में इस वर्ष धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए बेहद सहज, सुव्यवस्थित और राहतभरी साबित हो रही है। यहां किसानों को न तो लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है और न ही किसी तरह की अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। सुचारु व्यवस्था के चलते किसान आसानी से और समय पर अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। उपार्जन केंद्र गंझहियाडीह में ज्ञानेश्वर साय (महुआडीह) 845 बोरी धान लेकर पहुंचे,जहां बिना किसी परेशानी के धान की खरीदी की गई। इसी प्रकार अजित पुरी (अवरीजोर) 400 बोरी धान लेकर आए, जिनका धान भी सहजता से खरीदा गया। नंदकिशोर (डुमरिया) 231 बोरी धान लेकर केंद्र पहुंचे, जबकि परमानंद साय (डुमरिया) सहित बुधवार को  कुल 34 किसानों के टोकन काटे गए। आंकड़ों के अनुसार, गंझहियाडीह धान उपार्जन केंद्र में अब तक कुल 1657 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 643 किसान धान बेचकर लाभान्वित हो चुके हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि धान खरीदी की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित हो रही है।
किसानों का कहना है कि गंझहियाडीह केंद्र में तौल व्यवस्था, टोकन प्रणाली और कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय है। किसानों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय की बचत हो रही है और संतोषजनक माहौल बना हुआ है। धान उपार्जन केंद्र गंझहियाडीह के फड़ प्रभारी शिवकुमार साय द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था और प्रबंधन की क्षेत्र में सराहना हो रही है। किसानों में खुशी का माहौल है और वे केंद्र की कार्यप्रणाली से पूरी तरह संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker