
CG Mirror News
नारायणपुर थाना क्षेत्र के रनपुर- सरबकबम्बो मार्ग पर दोन्द्रोघाट के पास सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने के कारण घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Views: 0




