E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुरसरगुजा

जन्मदिन के जश्न के बाद बना खूनी विवाद, इलाज के दौरान हुई मौत दोनों आरोपी गिरफ्तार, जीजा की पीट-पीटकर हत्या: छोटे साले और भाभी ने मिलकर उतारा मौत के घाट

CG Mirror News

जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतबा चौकी के ग्राम फरसाटोली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां छोटे साले और भाभी ने मिलकर अपने ही जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की पहचान मुरली राम यादव (40 वर्ष) निवासी फरसाटोली के रूप में हुई है। वहीं आरोपियों में छोटा साला शिवकुमार यादव (35 वर्ष) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को मृतक मुरली राम यादव के घर उसके बेटे का जन्मदिन मनाया गया था। केक काटकर जश्न मनाने के बाद उसकी पत्नी सोनिया यादव अपने बेटे के साथ मिठाई बांटने मायके गई थी। देर रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में अपनी पत्नी के मायके पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर उसका अपने छोटे साले शिवकुमार और भाभी मिथिला यादव से विवाद हो गया।बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर मुरली राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने व पेट पर चढ़कर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान मिथिला यादव ने डंडे से भी ताबड़तोड़ हमला किया। पत्नी द्वारा बीच-बचाव करने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ा, जिसके बाद घायल मुरली राम रात में ही अपने घर लौट गया। अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतबा लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे ओडिशा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान 4 अप्रैल 2026 को उसकी मौत हो गई। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट के कारण मौत को हत्यात्मक पाया गया। इसके बाद कोतबा चौकी में अपराध क्रमांक 38/2026 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 18 अप्रैल 2026 को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश किस तरह जानलेवा रूप ले सकती है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker