E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजा

सुशासन तिहार में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित फरसाबहार शिक्षा विभाग का शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में 96% से ज्यादा रिजल्ट 5वीं-8वीं में शत-प्रतिशत सफलता।

CG Mirror News

फरसाबहार। विकासखंड फरसाबहार में आयोजित सुशासन शिविर बनगांव इस बार शिक्षा विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना। सत्र 2025-26 में विकासखंड के विद्यार्थियों ने बोर्ड एवं केंद्रीकृत परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। शिविर के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।
शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में विकासखंड का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.45% रहा। खास बात यह रही कि 106 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी विकासखंड ने शानदार सफलता दर्ज करते हुए 96.61% रिजल्ट हासिल किया, जिसमें 49 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
इसी तरह केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 5वीं और 8वीं में भी फरसाबहार विकासखंड ने रिकॉर्ड सफलता हासिल की। कक्षा 5वीं में कुल 1731 विद्यार्थियों में से 1726 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। वहीं कक्षा 8वीं में 1794 विद्यार्थियों में से 1762 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी छात्र सफल रहे। इस प्रकार दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसने शिक्षा विभाग की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन को साबित कर दिया।
सुशासन शिविर बनगांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 5वीं एवं 8वीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। साथ ही विकासखंड स्तर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
बनगांव शिविर अंतर्गत 9 संकुल शामिल हुए, जिनमें 7 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल आते हैं। इन विद्यालयों के कुल 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पालकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हेमंती साय, अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसाबहार रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत ने की। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भरत साय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार एवं सीईओ जनपद पंचायत फरसाबहार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker