E-Paper

फरसाबहार में स्वच्छता का महाअभियान: संकुल के सभी विद्यालयों में चला सफाई अभियान, महिला समूहों ने किया श्रमदान

फरसाबहार में स्वच्छता का महाअभियान: संकुल के सभी विद्यालयों में चला सफाई अभियान, महिला समूहों ने किया श्रमदान

फरसाबहार, 12 जून। स्वच्छ एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से संकुल केंद्र फरसाबहार अंतर्गत सभी विद्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसरों, कक्षाओं, खेल मैदानों, परिसर मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई की गई। इस दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों, पालकों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
संकुल केंद्र फरसाबहार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनपद पंचायत फरसाबहार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिथिलेश साय पैंकरा ने उपस्थित होकर स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छ विद्यालय ही बेहतर शिक्षा और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि दैनिक जीवन की आदत बनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती निलिमा खलखो ने भी सहभागिता करते हुए सभी नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
अभियान में प्राचार्य  हेमंत कुमार निकुंज, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य  प्रदीप कुजूर, संकुल प्रभारी रामनिवास नायक सहित संकुल क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। महिला समूह की बहनों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। पालकों एवं ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वच्छता अभियान के माध्यम से संकुल क्षेत्र के सभी विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह अभियान जनसहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker