
ब्रेकिंग न्यूज (cgmirror.com) : माओवादियों ने की कांग्रेसी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या..पढ़ें पूरी खबर
बीजापुर (छत्तीसगढ़):
बीती रात उसूर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना नागा भंडारी के घर से कुछ ही दूरी पर अंजाम दी गई।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, माओवादियों ने पहले भी नागा भंडारी के परिवार को निशाना बनाया था। कुछ महीने पहले ही उनके भाई तिरुपति भंडारी की भी माओवादियों द्वारा हत्या की गई थी।
इस ताजा घटना के बाद क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त है, और लोग प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल, इस मामले को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पूरा मामला उसूर थाना क्षेत्र का है, और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
Views: 0




