
CG Mirror News
जशपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जशपुर जिले में विज्ञान शिक्षा को नई उड़ान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। Indian Space Research Organisation (ISRO) का बहुप्रतीक्षित ‘स्पेस ऑन व्हील्सः अन्वेषण’ कार्यक्रम 07 अप्रैल से शुरू होगा। यह अनूठा अभियान 14 दिनों तक जिले में संचालित होगा, जिसमें 10,000 से अधिक विद्यार्थी सीधे तौर पर अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक नवाचारों से रूबरू होंगे। चलती-फिरती इस “स्पेस लैब” के माध्यम से छात्रों को अंतरिक्ष की दुनिया का लाइव अनुभव मिलेगा, जिससे उनके भीतर वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को मजबूती मिलेगा। यह पहल न सिर्फ ग्रामीण अंचलों तक विज्ञान पहुंचाएगी, बल्कि बच्चों को भविष्य के वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित भी करेगी।
Views: 0




