
BIG BREAKING: पद्मश्री कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन – साहित्य जगत में शोक की लहर
रायपुर। प्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और इलाज के लिए उन्हें रायपुर के ACI अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली।
डॉ. सुरेंद्र दुबे केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी हास्य कविता के एक बड़े नाम थे। उनके निधन की पुष्टि उनके पारिवारिक करीबी ने की है।
डॉ. दुबे ने अपने जीवन में देश-विदेश में अनेक मंचों पर कविताएं सुनाईं और हिंदी साहित्य को नई पहचान दिलाई। उन्हें 2010 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। उनकी रचनाएं आम जनमानस को गुदगुदाने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देती थीं।
उनके निधन की खबर से साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का सिलसिला जारी है।
उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
Views: 0




