E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कर रहा था ग़लत हरकतें, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

 


सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कर रहा था ग़लत हरकतें, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

जशपुर, सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी पहचान बना कर लोगों को परेशान करने वाले एक युवक को जशपुर पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फेसबुक पर फर्जी नाम से एक आईडी चला रहा था और अनुचित गतिविधियों में लिप्त था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जून को नारायणपुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट से अनुचित संदेश और फोन कॉल कर डराने की बात कही गई थी। मामला गंभीर होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस की तकनीकी टीम ने तेजी से जांच करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी और संबंधित मोबाइल नंबर को ट्रेस किया, जिससे आरोपी की पहचान रोहित मिंज (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी को थाना कांसाबेल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। जांच टीम में साइबर सेल के उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, थाना प्रभारी आर एस पैंकरा, प्रधान आरक्षक पुरन यादव सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों को लेकर बेहद गंभीर है और इस प्रकार की हरकतों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker