E-Paper

ब्रेकिंग जशपुर :- सूने मकान को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाया कीमती सामान,मकान मालिक सपरिवार पंजाब गए थे, लौटने पर टूटा मिला घर।

ब्रेकिंग जशपुर :- सूने मकान को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाया कीमती सामान,मकान मालिक सपरिवार पंजाब गए थे, लौटने पर टूटा मिला घर।

पत्थलगांव (जशपुर)। शहर के फैक्ट्री गली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ पंजाब गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। मकान लौटने पर परिवार ने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अलमारियों व कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा है। प्रारंभिक जानकारी में नकदी व जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामान की सही मात्रा का आंकलन किया जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाने की तैयारी कर ली है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और क्षेत्र के संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker