E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़सिंगीबहार
Trending

www.cgmirror.com

रणजीता स्टेडियम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

 

रणजीता स्टेडियम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

जशपुर :  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा रणजीता स्टेडियम जशपुर में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। प्रतियोगिता के साथ ही नागपुरी और बॉलीबुड कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। दर्शक गानों की धुन पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए। यह आयोजन न सिर्फ जिले बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक उत्सव का रूप ले चुका है।

कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय और कल्याण आश्रम के महामंत्री योगेश बापट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत, समिति के संरक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, पत्रकारगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से हर वर्ष और भी भव्य स्वरूप ले रहा है। उन्होंने समिति को शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने इसे जिले का गौरव बताया, वहीं उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने इसे सनातनियों की पहचान और एकता का प्रतीक कहा।

समिति के तत्वाधान में यह आयोजन लगातार 20 वर्षों से किया जा रहा है। इस बार नागपुरी जगत के सुपरस्टार नितेश कच्छप और सुप्रसिद्ध गायिका चिंता देवी आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके अलावा स्पाइरल थॉट्स रांची बैंड तथा जशपुर के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें सी.एस.के पत्थलगांव की टीम ने चौथे राउंड में मटकी फोड़ने में सफलता पाई और विजेता घोषित हुई। उन्हें 71 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कल्याण आश्रम के बच्चों ने भी मलखम के शानदार करतब दिखाकर सभी को चौंका दिया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति के अध्यक्ष पंडित मनोज रमाकांत मिश्रा, मार्गदर्शक श्री नरेश नंदे सहित सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से ही यह भव्य आयोजन संभव हो पाया। आयोजकों ने सभी अतिथियों और जनता का आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker