E-Paperकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबागोरेलाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीधर्मनारायणपुरपंजाबपत्थलगाँवपर्यावरण प्रेमीपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com : दो दिन, तीन लूट: आखिरकार पकड़ा गया जशपुर का 'सीरियल लुटेरा'..

 


cgmirror.com : दो दिन, तीन लूट: आखिरकार पकड़ा गया जशपुर का ‘सीरियल लुटेरा’..

जशपुर, छत्तीसगढ़: जशपुर जिले में दो दिनों तक दहशत फैलाने वाला कुख्यात लुटेरा रतन लकड़ा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रतन लकड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाल ही में दो दिनों में तीन लूट की वारदातों को अंजाम दिया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 16 लूट के मामले दर्ज हैं

गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने रतन के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। लूटकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, जबकि रतन अब तक फरार चल रहा था।

थाना बगीचा में उसके खिलाफ BNS की धारा 309(4), 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस सफलता को लेकर जशपुर पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जिले को अपराधमुक्त बनाने का अभियान और तेज किया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से आम जनता में राहत की भावना देखी जा रही है।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker