E-Paperकांसाबेलकुनकुरीछत्तीसगढ़पत्थलगाँवबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजा

बोरी और GI चदरा से ढकी बॉडी की वायरल तस्वीर से सनसनी: निर्माणाधीन पुल मौत बना मिस्ट्री, हादसा या हत्या? परिजन पहुंचे एसपी ऑफिस, 30 घंटे बाद अंतिम संस्कार कि तैयारी।

CG Mirror News

जशपुर :- कछुवाकानी–सिंगीबहार मार्ग पर सिंगीबहार कोड़ाटोली के पास निर्माणाधीन पुल के नीचे युवक का शव मिलने का मामला अब पूरी तरह रहस्यमय और संवेदनशील बन गया है। घटना के बाद जहां शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना बताया जा रहा था, वहीं अब सोशल मीडिया में शव को बोरी और GI चदरा से ढकी तस्वीर के वाट्सअप ग्रुप में वायरल होने के बाद मामला और ज्यादा उलझ गया है।

वायरल तस्वीरों ने पूरे घटनाक्रम पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म है, वहीं परिजन इसे साधारण हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मृतक अपने साथी के साथ रामनवमी मेला देखकर रात में कछुवाकानी से लौट रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल से बाइक के अवशेष भी बरामद हुए हैं, जिससे हादसे की संभावना तो बनती है, लेकिन शव की स्थिति और वायरल तस्वीरों ने शक को गहरा कर दिया है। मामले में नया मोड़ तब आया जब परिजन  जशपुर के एसपी कार्यालय पहुंचे और जशपुर डीएसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

परिजनों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि यदि यह हत्या का मामला है तो आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। हालांकि, जशपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा समझाइश और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद करीब 30 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। आज मृतक का अंतिम संस्कार उसके गृह निवास सांको में किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि मामले में कई ऐसे पहलू सामने आ रहे हैं, जो साधारण दुर्घटना से मेल नहीं खाते और इन सभी बिंदुओं की गहराई से जांच जरूरी है। वहीं, पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि, हर एंगल चाहे दुर्घटना हो या हत्या दोनों ही पहलुओं से जांच की जा रही है। संधिग्ध लोगो से पूछताछ जारी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में सनसनी,आक्रोश और कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है कि आखिर इस मौत का सच क्या है हादसा या फिर कोई साजिश।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker