
दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
www.cgmirror.com
कोरबा : जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाली से दीपका जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने डूमरकछार गांव के पास कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा इतना भयानक था कि मृतक युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक युवक की शिनाख्त और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Views: 0




