E-Paperछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुल्दुलादोकड़ापत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगियाबगीचाबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुंदलैलूंगालोकल न्यूज़
Trending

www.cgmirror.com

पति से विवाद के बाद महिला ने थाने परिसर में लगाई खुद को आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

 


पति से विवाद के बाद महिला ने थाने परिसर में लगाई खुद को आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिला थाना परिसर में गुरुवार को एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जलती हुई हालत में वह चीखते-चिल्लाते हुए थाने के अंदर घुस गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कपड़े और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया और महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता पति-पत्नी विवाद के चलते काउंसलिंग के लिए थाने आई थी। इसी दौरान उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की बहन ने बताया कि महिला के पति शिवम गोस्वामी ने बीती रात उसे घर से बाहर निकाल दिया था और मारपीट भी की थी। इतना ही नहीं, झगड़े के दौरान उसने महिला की गर्दन पर पैर रख दिया था। बहन के अनुसार शादी के बाद से ही पति महिला को प्रताड़ित करता आ रहा है। दोनों ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के बयान दर्ज करने की तैयारी में है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker