E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

बड़ी खबर  :  "ऑपरेशन आघात"लाखों का अवैध गुटखा के साथ तंबाखू जप्त, ट्रक चालक गिरफ्तार 

बड़ी खबर  :  “ऑपरेशन आघात”लाखों का अवैध गुटखा के साथ तंबाखू जप्त, ट्रक चालक गिरफ्तार 

जशपुर। पुलिस के “ऑपरेशन आघात” के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। नेशनल हाईवे-43 पर लोदाम मंडी बेरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से करीब 30 लाख रुपये मूल्य का अवैध तंबाखू व गुटखा जखीरा बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक HR55AJ4755 को रोकने पर उसमें डिटर्जेंट वाशिंग पाउडर के परिवहन की रसीद दिखाई गई। लेकिन तलाशी लेने पर 100 बोरा विमल गुटखा और 20 बोरा तंबाखू बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक राशिद खान (40 वर्ष), निवासी फिरोजपुर, थाना महू, जिला महू, हरियाणा को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे माल की जानकारी नहीं थी, उसे ट्रक मालिक ने रायपुर से बोकारो (झारखंड) माल ले जाने को कहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास गुटखा व तंबाखू ले जाने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लोदाम हर्षवर्धन चौरासे, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव व हेमंत कुजूर की अहम भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि मामले में ट्रक मालिक के खिलाफ भी जांच जारी है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker