E-Paper
Trending

'' रिश्वतखोर पटवारी ''

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर:-  रनपुर पटवारी का रिश्वतखोरी वाला ऑडियो वायरल, विभाग सवालों के घेरे में  धान खरीदी को लेकर किसान परेशान। 

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर:-  रनपुर पटवारी का रिश्वतखोरी वाला ऑडियो वायरल, विभाग सवालों के घेरे में  धान खरीदी को लेकर किसान परेशान।

 

जशपुर :- क्षेत्र के पटवारी विजय पैंकरा का किसानों से रिश्वत मांगते हुए कथित ऑडियो वायरल हो गया है। ऑडियो में पटवारी को किसानों से खुलेआम पैसे की मांग करते हुए यह कहते सुना जा रहा है कि “ऊपर तक देना पड़ता है।” बताया जा रहा है कि पटवारी हिदायतों और शिकायतों के बावजूद अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है और किसानों के हर काम में पैसे की मांग कर रहा है। इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस नेता हेमानंद यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके हक का काम कराने के लिए पैसों की मांग करना शर्मनाक है। मैंने खुद किसानों से बात की है पटवारी खुलेआम रिश्वत की बात करता है। प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। इस बीच, धान खरीदी की तैयारी और स्थल निरीक्षण का दौर जारी है। ऐसे समय में किसानों को पटवारियों की मनमानी और रिश्वतखोरी का सामना करना पड़ रहा है। किसान खुलेआम कह रहे हैं कि बिना पैसे काम नहीं हो रहा है, जिससे उनके धान की तुलाई और पंजीयन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। वायरल ऑडियो ने न केवल पटवारी पर बल्कि पूरे राजस्व विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों ने मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को तुरंत निलंबित कर निष्पक्ष जांच की जाए।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker