E-Paperकांसाबेलकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरझारखण्डफरसाबहारबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीराज्यरायगढ़लैलूंगालोकल न्यूज़समस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर जशपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार..क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 


cgmirror.com भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर जशपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार..क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर 

जशपुर, 09 मई 2025: कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक विशेष धर्म समुदाय को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के मामले में जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

आरोपी की पहचान मो. शाहील खान, पिता सिद्धकी खान, निवासी ग्राम पतराटोली, थाना रायडीह, जिला गुमला (झारखंड), वर्तमान में रेमते रोड, जामटोली, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथन थे। इस पोस्ट से सामाजिक समरसता को खतरा उत्पन्न होने की संभावना देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कुनकुरी पुलिस ने मामले को स्वयं संज्ञान में लिया।


त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 170/126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी ने बाद में माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे, आरक्षक सुरेश एवं संतोष कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि “किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker