E-Paper

सीएम विष्णुदेव साय का कुनकुरी दौरा: शिक्षा, कृषि और महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

सीएम विष्णुदेव साय का कुनकुरी दौरा: शिक्षा, कृषि और महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

जशपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में शिक्षा, कृषि और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेते हुए विकास कार्यों को नई गति दी। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक नालंदा परिसर का निरीक्षण किया, जैविक किसान मेले को संबोधित किया तथा ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए महिला कृषकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 250 सीटर नालंदा परिसर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परिसर जिले के युवाओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यहां 24 घंटे अध्ययन व्यवस्था, डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई जोन, ऑक्सी रीडिंग जोन, प्रतियोगी परीक्षाओं की 50 हजार से अधिक पुस्तकें, यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया और हेल्थ जोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके बाद कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुनकुरी में आयोजित जैविक किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर फसल चयन और जैविक खेती किसानों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कृषि महाविद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन तकनीक, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि नवाचारों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया तथा औषधीय एवं सुगंधित फसलों के विपणन के लिए जिला प्रशासन और निजी कंपनी के बीच हुए अनुबंध की सराहना की। इससे किसानों को अपने उत्पादों का बेहतर बाजार मिलने का रास्ता खुलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है और किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बगिया दाबयुक्त सिंचाई योजना और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से जिले के कृषि क्षेत्र को नई ताकत मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मुख्यमंत्री ने ड्रोन दीदी अभियान के अंतर्गत पांच महिला कृषकों के दल को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए रायपुर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा प्रशिक्षित महिलाएं भविष्य में अन्य किसानों को भी तकनीक आधारित खेती के लिए प्रेरित करेंगी।

मुख्यमंत्री ने सुशासन और डिजिटल सेवाओं को लेकर भी सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कुनकुरी में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सुशासन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker